UP News: तीन बच्चों का गला रेत फांसी के फंदे में झूली मां, जानिए वजह

By: Pinki Sat, 04 Dec 2021 1:11:21

UP News: तीन बच्चों का गला रेत फांसी के फंदे में झूली मां, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश के महोबा के कुलपहाड़ में एक महिला ने अपनी तीन बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान देदी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई का कहना है कि दिवाली के बाद से बहन और बहनोई में अनबन चल रही थी समझाने का प्रयास किया गया इसके बाद भी बहनोई जिद पर अड़ा रहा।

कुलपहाड़ के कटवरिया वार्ड में कल्याण सिंह की कुछ दिनों से पत्नी सोनम से अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात कल्याण सिंह खेत गया था, घर पर सोनम और उसकी तीन संताने थीं। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, आवाज देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई तो गेट तोड़ा गया। कमरे में 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल अंजली के शव खून से लथपथ पड़े थे, तीनों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या की गई थी। कमरे में ही महिला सोनम का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

खबर पाकर पहुंचे मृतका के भाई नरेड़ी निवासी भान सिंह ने बताया कि दिवाली से बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी। बहनोई, बहन के हाथ का बना खाना भी नहीं खा रहे थे और उसे अपने साथ न रखने की जिद किए थे। पिछले दिनों उसने बहनोई को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी।

ये भी पढ़े :

# यूपी: चलती बस में वीडियो कालिंग से कराया गया महिला का प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com